Basti News: बीच सड़क पीपल का पेड़ बना हादसे का सबब
बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती। क्षेत्र के बोकनार-भिटहा मार्ग से मुरादपुर उर्फ बेलराई, सेमरा, डड़वा लगुनी होते हुए बस्ती-महुली मार्ग के नरौली संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क के बीचों-बीच खड़ा पुराना पीपल का पेड़ और किनारे बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। इससे मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। मुरादपुर उर्फ बेलराई से सेमरा-डड़वा लगुनी की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर बीच सड़क में पीपल का पेड़ होने के कारण वाहनों के आवागमन के लिए आधी सड़क ही बची है। वहीं, बरसात के कारण सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अलावा कई स्कूल वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं।ग्रामीणों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.