बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसो. के एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को बीएसए अनूप कुमार तिवारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मित्रों ने शासनादेश के अनुरूप जनपद में स्थानांतरण और समायोजन, महिला शिक्षामित्रों की ससुराल के निकट तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामपराग चौधरी ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद बीएसए ने आश्वासन दिया कि शासनादेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षामित्रों को समय पर मानदेय मिल जाए, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस दौरान सूर्यप्रकाश शुक्ल, विजय बहादुर यादव, अनिल कुमार, जालंधर प्रसाद, अविनाश मिश्र, बाल गोपाल शुक्ल, राघवेंद्र उपाध्याय, लालता प्रसाद, राजेश चौधरी, पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद समे...