बस्ती, अक्टूबर 23 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित 40 पेटी पटाखा बरामद किया है। पटाखों के भंडारण के लिए संबंधित व्यक्ति ने लाइसेंस नहीं लिया था। पुलिस के मुताबिक, बिना लाइसेंस और निर्धारित मानकों का पालन किए पटाखों का भंडारण किया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद पटाखों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, परसरामपुर के जगदीशपुर में अवैध रूप से पटाखे रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलग-अलग किस्म के पटाखों की कुल 40 पेटियां मिलीं। इनमें अनार की आठ पेटी, फुलझड़ी की 12 पेटी, चकरी की पांच पेटी, फुस्सी बम की चार पेटी, मल्टी पटाखे की आठ पेटी...