Basti News: बिना फिटनेश के बच्चों को ढो रहे 228 स्कूली वाहन
बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जनपद के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मंडल के विभिन्न विद्यालयों में संचालित 228 स्कूली वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समय पर नहीं कराए जाने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने मंडलायुक्त तथा शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। आरटीओ विभाग के अनुसार कई विद्यालय निर्धारित समय सीमा के बावजूद अपने वाहनों का फिटनेस परीक्षण नहीं करा रहे हैं। बिना वैध फिटनेस के स्कूली वाहनों का संचालन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ऐसे में संबंधित विद्यालयों को नियमों का पालन कराने के लिए शिक्षा विभाग से भी सहयोग मांगा गया है। यह भी पढ़ें- बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर सड़कों पर दौड़ रहे 26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.