बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में महरीखावां स्थित जनता होटल के पास स्थित एक दुकान पर बिना पैसे के सिगरेट देने से इंकार करने पर दुकानदार पर कट्टा तानने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और कट्टा छीन लिया। इस बीच मौके पर भीड़ को जुटता देख आरोपी भाग निकला। इस मामले में दुकानदार शशिकांत गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार कोतवाली के रामेश्वरपुरी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक उनकी दुकान पर आया और बिना पैसे दिए सिगरेट मांगने लगा। मुफ्त में सिगरेट देने से इनकार करने पर वह भड़क गया और अपने पास रखा कट्टा निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। दुकानदार ने शोर मचाकर मदद मांगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटते देख शश...