Basti News: बिना परमिट के पेड़ काटने पर बीस हजार जुर्माना
बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एकला गांव में बिना अनुमति जामुन और नीम के पेड़ों का अवैध रूप से कटान और ढुलाई करने के मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। वन विभाग के सदर रेंजर शकील अहमद ने बताया कि थानाक्षेत्र के एकला गांव में जामुन और नीम के पेड़ों का बिना परमिट अवैध कटान कर उनकी ढुलाई की जा रही थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जांच की। जांच के दौरान अवैध कटान की पुष्टि होने पर स्थानीय थानाक्षेत्र के जय विजय गांव निवासी सोनू के खिलाफ कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.