Basti News: बिना कारण के मां-बेटे समेत तीन को पीटा, चार पर केस
बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के कोलुहा निवासी रवीना चौहान ने तहरीर देकर बताया है कि बिना कारण के विपक्षियों ने बिना किसी कारण के उनके भाई अमरजीत को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। इसके बाद घर पर जाकर उनकी मां फूला देवी और भतीजी सुनैना को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी राजू चौहान, उमेश, दिनेश और चंद्रजीत निवासीगण कोलुहा थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.