Basti News: बिना काम कराये निकाल लिया रुपया, प्रधान व सचिव से होगी वसूली
बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड साऊंघाट स्थित ग्राम पंचायत केशवारा के प्रधान व सचिव से 21 लाख रुपये की वसूली होगी। वसूली का आदेश डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने देते हुए कहा कि प्रधान से भूराजस्व व सचिव से वेतन कटौती कर धनराशि वसूली जाए। यह वसूली छह सीसी रोड व इंटरलाकिंग कार्य कराये बगैर धनराशि की निकासी करने के चलते होगी। काम कराये बगैर धनराशि निकासी करने की पुष्टि जिला ऑडिट इकाई ग्राम पंचायतें व पीडी की जांच में हुई। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने ग्राम पंचायत केशवारा में कराए गए कार्य की जांच कराई। जांच में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार और सचिव पिंकी देवी दोषी पाई गई। डीएम ने कार्रवाई करते हुए प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर दिया था। मामले की अंतिम जांच परियोजना निदेशक डीआरडीए ने किया।
जांच र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.