बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: नगर बाजार। हिन्दुस्तान संवाद नगर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में चक्रवाती तूफान के कई दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से बारीजोत के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने 11 केवी विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे कर्मचारियों को रोक दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पहले गांव की बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। विरोध के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।मामले की जानकारी होने पर विद्युत विभाग ने स्थानीय पुलिस से सहायता मांगी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में 11 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। देर शाम तक पुलिस की निगरानी में ही कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे।उधर, शनिवार देर रात चौबाह विद्युत उपकेंद्र से संचालित नगर बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में अंधे...