बस्ती, अगस्त 17 -- Basti News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के अवस्थीपुर गांव में एक व्यक्ति बिजली के बोर्ड में पंखा लगाते वक्त करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवस्थीपुर निवासी रामचन्द्र (42) पुत्र हीरालाल शनिवार को घर पर बिजली के बोर्ड में पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गए। इसकी जानकारी परिजनों को लगते ही पहले ही विद्युत करंट से अलग किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: पंखे का तार जोड़ते वक्त करंट से मजदूर की मौत, कोहराम इसके बाद हादसे की सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाई गई। परिजन एंब...