Basti News: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। नगर पंचायत गणेशपुर के वार्ड नंबर-5 लोहिया नगर में शुक्रवार को बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान लोहिया नगर निवासी बासमती निषाद (पत्नी नागेशर) के रूप में हुई। बताया गया कि महिला बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई। खंभे में करंट उतरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों ने बिजली के खंभों और तारों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने तथा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.