Basti News: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरा और सड़क जाम किया
बस्ती, सितम्बर 11 -- Basti News: कलवारी, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का शुक्रवार को सब्र जवाब दे गया। शुक्रवार दोपहर बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने कलवारी विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला तो नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के सामने कुसौरा में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग जाम कर दिया। करीब 32 मिनट बाद सीओ कलवारी बृजेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के पहुंचने पर शाम छह बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद उपभोक्ताओं ने एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। पिछले कई दिनों से कलवारी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात के समय लगातार बिजली कटौती हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आलोक सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से उपकेंद्र पहुंचकर ज्ञापन देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.