बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र दसिया के मझौवामीर बाजार में एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उस समय आपूर्ति चालू थी। तार गिरते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। तार में करंट की आशंका से राहगीर व बाजारवासी जहां थे वहीं ठिठक गए। पड़िया-हनुमानगंज मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बंद हो गया। बाजार वासी दिनेश प्रजापति ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में विद्युत तार काफी नीचे लटक रहे हैं और बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान वाहन उनके संपर्क में आने का डर बना रहता है। शिकायत के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। आपात स्थिति में कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...