बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था ने बारिश का पानी सड़कों पर जमा कर जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंगलवार को सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को हुई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: लगातार मूसलधार बारिश से मौसम सुहाना जलभराव की समस्या जिला महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, गिदही पॉवर हाउस, नारंग रोड, बड़ेरिया खुर्द, बड़ेबन, धर्मशाला रोड और स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा रहा। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश थमने के बाद भी...