Basti News: बारिश में जर्जर मकान ढहा, बालक घायल, परिवार बेघर
बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थाना क्षेत्र के कठार जंगल गांव में तेज हवा और बारिश के दौरान एक जर्जर मकान ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद 12 वर्षीय नैतिक मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मकान पूरी तरह ध्वस्त होने से अशरफी लाल चौहान का परिवार बेघर हो गया है। अशरफी लाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने और दैनिक जीवन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार में घायल नैतिक के अलावा पुत्री लक्ष्मी चौहान भी हैं। हादसे के बाद पूरा परिवार पड़ोसियों के घर में शरण लेने को मजबूर है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। अजय मिश्रा और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.