Basti News: बारिश में गिरा पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे परिजन
बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के फरेंदा जागीर गांव में शनिवार रात लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ धर्मेंद्र, रामनाथ और रामजतन समेत कई लोगों के मकानों पर जा गिरा। इससे टीनशेड और छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि घरों में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। शनिवार रात अचानक पेड़ भरभराकर आसपास के मकानों पर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने से मकानों के टीनशेड और छप्पर को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का प्रयास कर पेड़ के नीचे फंसे हिस्सों को हटाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.