बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सोमवार दोपहर हुई झमाझम बारिश थमने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बारिश रुकते ही काफी संख्या में वाहन सड़कों पर निकल आए। इससे रोडवेज तिराहा, कंपनीबाग, जिला अस्पताल, स्टेशन रोड, पचपेड़िया, दक्षिण दरवाजा और घोड़ा तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। रोडवेज बस स्टेशन के आसपास बसों के आने-जाने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो गई। जनता होटल से कंपनीबाग तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिला अस्पताल के पास भी काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- Meerut News: जाम ने थाम दी शहर की रफ्तार, घंटों रेंगते रहे वाहन राहगीरों ने वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अधिक होने ...