Basti News: बाराछतर-अजगैवा मार्ग पर पानी भरने से आवागमन में परेशानी
बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ने से सल्टौआ विकासखंड के बेतौहा, भदना, सेवाई और बसहिया गांवों के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाराछतर-अजगैवा मार्ग पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खेतों में पानी भरने से धान की तैयार फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पशुओं के चारे का संकट भी बना हुआ है। बेतौहा गांव के अधिकांश लोगों की जमीनें कुआनो नदी के किनारे हैं। बाढ़ आने पर हर साल फसल डूब जाती है। पानी समय से उतर जाए तो किसान गेहूं की बुआई कर लेते हैं, लेकिन पानी लंबे समय तक खेतों में जमा रहने पर गेहूं की फसल की बुआई भी नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से कुआनो नदी के किनारे बांध बनवाने की मांग कर रहे हैं। बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.