Basti News: बाढ़ में पशुओं के चारे का संकट, पानी में डूबी फसल हो रही नष्ट
बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर स्थित हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को बाढ़ का पानी घेर लिया है। चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरे गांव में घरों के पास पानी पहुंचने लगा है। नदी का जलस्तर रुक-रुक कर बढ़ रहा है। शाम छह बजे सरयू नदी का जलस्तर 92.93 मीटर है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध से सटे करीब एक दर्जन बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पकड़ी संग्राम और उसके दोनों पुरवों को तटबंध से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर एक बार फिर बाढ़ का पानी भरने लगा है। इससे अर्जुनपुर, लकड़ी पांडेय, पकड़ी सूर्यवंश, बेतावा, कन्हईपुर और शम्भूपुर समेत तटबंध विहीन गांवों के लोग बाढ़ के पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.