बस्ती, नवम्बर 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों को फलदार पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उद्यान विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की दो नर्सरियों में आम और अमरूद के कुल 17 हजार पौधे तैयार किए जाएंगे। शासन के निर्देश पर उद्यान विभाग को पौधों की तैयारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत विभागीय स्तर पर नर्सरियों में पौध तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि किसानों को बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। फलदार पौधों की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का बेहतर माध्यम बन सकते हैं, जिसमें शासन स्तर से आम, अमरूद व अन्य कलमी आम के पौध तैयार करने के लिए कुल 17 हजार लक्ष्य निर्धारित किय...