बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिटी। परसरामपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर में बाइक से जा रहे युवक को रोककर मारपीट और बाइक तोड़ने का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र के दौलतपुर निवासी हिमांशु सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह रघुनाथपुर में बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि तभी विपक्षियों ने अचानक रोक लिया और अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक को भी तोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक, राहुल सिंह, ऋषि सिंह निवासीगण सेहरिया थाना परसरामपुर और दुर्गेश बहादुर सिंह निवासी सलेमपुर कुंवर थाना परसरामपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई सुरेश चन्द्र को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...