Basti News: बाइक में लगी आग, एंबुलेंस कर्मियों ने बुझाया
बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती। सीएचसी गौर परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में आग ने बाइक को पूरी तरह चपेट में ले लिया और परिसर में धुआं फैल गया।अस्पताल परिसर में आग लगने की जानकारी होते ही मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे। इसी दौरान परिसर में मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाई। कर्मचारियों ने एंबुलेंस में रखे अग्निशमन सिलेंडर की मदद से बाइक में लगी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से अस्पताल परिसर में बड़ा हादसा होने से टल गया। आग फैलने पर आसपास खड़े अन्य वाहनों और अस्पताल में मौजूद लोगों के लिए खतरा पैदा हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.