बस्ती, अगस्त 6 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बाइक में आग लगाने व पूछने पर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के इटैलिया निवासी राजपाल सिंह का आरोप है कि गत 25 जुलाई की देर रात करीब तीन बजे घर के बाहर उनकी बाइक खड़ी थी।उसके बगल में खड़ी दूसरी बाइक को आरोपी ने जला दिया। जब इस बारे में पूछा तो गत 27 जुलाई को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक पर रोहित उर्फ राहत अली ने उन पर हमला कर दिया। डंडे व लोहे की राड से मारापीटा। साथ ही धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हुसैन, रेहान, राहत उर्फ रोहित और सैफ निवासी इटैलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...