Basti News: बाइक की ठोकर से घायल बुजुर्ग की मौत, केस दर्ज
बस्ती, अगस्त 17 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाने के मिश्रौली निवासी पटटे शर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि उनके बड़े भाई बिन्देश्वर (65), पिछले 13 अगस्त को साइकिल से सब्जी खरीदने गए थे। मड़ेरिया तिराहे के पास एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी में बाइक की टक्कर से ठेला चालक घायल यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.