Basti News: बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो घायल
बस्ती, जुलाई 11 -- Basti News: सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित मोहम्मद नगर चौराहे के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बेंवा भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनहा थानाक्षेत्र के तकियवा गांव निवासी मोहम्मद अरमान दुबौली से अपने घर तकियवा वापस जा रहा थे। जैसे ही वह मोहम्मद नगर चौराहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे राधेरमन मिश्रा निवासी थुम्हवा बनकटा थाना बांसी, सिद्धार्थनगर की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: योगापट्टी में दो बाइकों की टक्कर, चार युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.