बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: कलवारी। थानाक्षेत्र के कुसौरा बाजार में गुरुवार को बांकी (चापर) लेकर दौड़ाकर मारने का प्रयास करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के सर्रैया गांव निवासी गिरजा शंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चाट की दुकान है। उसके बगल में शाहिद मोबाइल का दुकान किये है। मोबाइल के दुकान पर उनके मित्र नोमन के साथ अन्य पांच से छह लोग अक्सर आते हैं। उसके चाट के दुकान पर आने वाले महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर टीका टिप्पणी करते हैं। इस तरह की हरकतें करने से मना किया तो गालीगलौज किए। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। वहीं, गुरुवार को दिन में लगभग दो बजे वे लोग दुकान पर बाइक से आकर गाली देने लगे, जब मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए नोमन के साथ अन्य लोग बकरा काटने वाला बांकी (चापर) लेकर म...