Basti News: बहू की पिटाई के आरोप में सास-ससुर पर मुकदमा
बस्ती, नवम्बर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के हुसेमऊ में पारिवारिक विवाद को लेकर बहू के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 30 अक्तूबर की सुबह छह बजे उनके ससुर रविंद्रनाथ यादव व सास मिथिलेश यादव ने मिलकर उन्हें मारा-पीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई मिथिलेश कुमार मिश्र को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सास-बहू को लाठी से पीटा, चार पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.