बस्ती, नवम्बर 24 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के पूरेतेजी गांव में आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में नर्तकियों के साथ नाचने को लेकर बढ़े विवाद में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा कि एक व्यक्ति के स्टेज पर चढ़कर असलहा लहराने के बाद विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद दो पक्षों में दो बार मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए। इस घटना में गोंडा से आई थार गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। थाना प्रभारी छावनी राणा डीपी सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छावनी के पूरे तेजी निवासी हृदयराम यादव के बेटे के विवाह उपरांत आयोजित बहुभोज में आर्केष्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव का ही एक युवक स्टेज पर चढ़कर असलहा लहराने लगा। जि...