बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बालिका के साथ मंगलवार को दिन में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि आरोपी, बालिका को बहाने से अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कका प्रयास शुरू कर दिया है। पीड़ित बालिका के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी नौ वर्ष के बालिका को बहला-फुसलाकर आरोपी एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पता...