Basti News: बस्ती शहर के सिविल लाइन में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, पेंटर की मौत
बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके में सोमवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे कंपनी बाग से महादेवा को जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान श्याम पाल पुत्र निवासी जुआ जाता थाना नगर, जिला बस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पेंटिंग का कार्य करता था। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रैक्टर ट्राल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.