बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जनपद बस्ती में मंडलीय खाद एवं ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। इसके लिए 10 हजार वर्गफुट जमीन की तलाश हो रही है। इस संबंध में आयुक्त बस्ती मंडल ने डीएम बस्ती को पत्र लिखा और विभाग को जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने डीएम बस्ती को लिखे पत्र में कहा है कि बस्ती में मण्डलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय किराये के भवन में चल रहा है। इसका संचालन पिकौराबक्श गांधी आश्रम भवन में हो रहा है। जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे कौशल सुधार प्रशिक्षण, एमएसएमई विभाग की संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना व एक जनपद एक उत्पाद योजना में शासन से आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना होता है। इस प्रशिक्षण में बस्...