बस्ती, जुलाई 22 -- Basti News: बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में मंगलवार देर रात को एक एंबुलेंस सांड से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां उसकी सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और ईएमटी को मामूली चोटें आईं। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कुसौरा बाजार के पास अचानक सड़क पर आए सांड से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे एंबुलेंस डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा की लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत, नवजात समेत छह घायल हादसे में एंबुलेंस चालक दीना यादव और ईएमटी अक्षय कुमार को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहु...