Basti News: बस्ती में संदिग्ध हाल में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया आरोप
बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान अंजली देवी (40) पत्नी विनोद कुमार के रूप में हुई। उनकी तीन बेटियां निधि (14), माधवी (13) और माही (12) हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित मायके से परिजन भी गांव पहुंच गए। मायके पक्ष ने महिला की मौत को लेकर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार घटना रात की है। रात करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हर्रैया के थाना प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.