Basti News: बस्ती में रेलवे ट्रैक के पास घायलावस्था में मिली किशोरी, मचा हड़कंप
बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में कड़र मंदिर के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक किशोरी घायलावस्था में पड़ी मिली। चोट लगने के कारण वह बेहोश थी। किसी राहगीर की नजर पड़ी और उसने सूचना यूपी 112 पर दी। थोड़ी देर में पीआरवी मौके पर पहुंच गई और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर बेहोशी की हालत में किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पाकर एसएचओ शशांक शेखर राय भी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर जानकारी जुटाई।एसएचओ के अनुसार किशोरी की उम्र करीब तेरह वर्ष आंकी जा रही है। पूरी तरह होश में न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रथमदृष्टया किसी ट्रेन से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण किशोरी के घायल होने की बात सामने आ रही है। किशोरी के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान हो सकेगी। साथ ही घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.