Basti News: बस्ती में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, सीने में चोट लगने से युवक की मौत
बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के गोड़सरा तिवारी गांव में घूर (गोबर का ढेर) लगाने की बात को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट तक जा पहुंची। आरोप है कि मारपीट में युवक के सीने में गंभीर चोट आई और घर पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी छावनी राणा डीपी सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई जाहिरा निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।इसी थाना क्षेत्र के गोड़सरा तिवारी निवासी फूलचंद यादव (35) पुत्र वंशराज यादव, टेंपो चलाता था। बताया जा रहा कि भूमि पर कब्जेदारी को लेकर गांव के एक पक्ष से फूलचंद्र के परिवार का विवाद चल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.