Basti News: बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
बस्ती, नवम्बर 14 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कप्तानगंज-अचकवापुर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसओ कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पगार निवासी अरविंद पांडेय पुत्र स्वर्गीय माधव प्रसाद पांडेय, शनिवार को बाइक लेकर किसी काम से घर से निकले थे। अभी वह कप्तानगंज-अचकवापुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के कारण अरविंद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.