Basti News: बस्ती में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, बुजुर्ग की मौत
बस्ती, जुलाई 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना दुबौलिया थानाक्षेत्र के सांड़पुर गांव में घटी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टर्माटम को भेजा। यहां पर बिजली की चपेट में आकर एक जानवर और कुछ पक्षियों की भी मौत हो गई।दुबौलिया थानाक्षेत्र के सांड़पुर गांव निवासी रामयज्ञ यादव (70) अपने घर के सामने झोपड़ी में बैठे हुए थे। इस दौरान आकाश में बादल उमड़ने लगे और गरज व चमक भी दिखाई देने लगी। अचानक पास स्थित पाकड़ के पेड़ पर तेज चमक व गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे रामयज्ञ यादव गम्भीर रूप से झुलस गये। इसी पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठे एक कुत्ते व कई चिड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सीएचसी दुबौलिया ले गये, जहां पर चिकित्सक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.