बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के बरगदवा माफी गांव में बाइक सवार दो बदमाश घर के सामने फोन पर बात कर रही युवती से मोबाइल और एक हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बरगदवा माफी निवासी प्रीति पुत्री गोली महुघाट-अमारी बाजार मार्ग पर अपने घर के सामने मोबाइल से बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल व एक हजार रुपये छीन लिए। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने 1090 महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...