बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानांतर्गत बैड़ारी एहतमाली गांव के माझा में सरयू घाट किनारे एक गोवंश पशु को गोली मारने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, एसएचओ कलवारी संतोष कुमार मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां चरी के खेत में खून बिखरा मिला, जबकि गन्ने के खेत में कुछ अवशेष पड़े मिले हैं। मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंची। अवशेष व खून के सैम्पल एकत्र किया। सीओ ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना देने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। सभी तथ्यों की जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर पुलिस जांच कलवारी थानाक्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक गोवंशीय पशु को कुछ लोगों ने गोली मार ...