बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा को लखनऊ जाने से प्रशासन ने रोक दिया। सोमवार सुबह उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनकी क्लीनिक पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। डॉ. वर्मा ने हाउस अरेस्ट किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर थाने की पुलिस ने उन्हें लखनऊ जाने से रोक दिया है। मेरे साथ एक अन्य चिकित्सक डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि संविदा कर्मियों की आवाजा को दबाने के लिए प्रशासन ताकत का इस्तेमाल कर रहा है, जो सर्वथा अनुचित है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में सोमवार से विशाल धरना प्रदर्शन शुरू किया ग...