Basti News: बस्ती में आश्रम पद्धति विद्यालय में खराब भोजन पर छात्रों का हंगामा
बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती के भानपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में खराब भोजन मिलने पर गुरुवार देर रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्ता ठीक न होने से नाराज छात्रों ने भोजन करने से इनकार कर दिया और विरोध जताते हुए भोजन पलट दिया। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू हो गया। छात्रों के विरोध से विद्यालय प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्र काफी नाराज थे। असंतोष इतना बढ़ गया कि छात्रों ने भोजन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में विरोध जताया। हंगामे की सूचना मिलने पर सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची। विद्यालय प्रबंधन के जिम्मेदार लोगों और पुलिसकर्मियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.