Basti News: बस्ती में अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार घायल
बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के बसहवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात करीब एक बजे अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक मकान की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही कार बसहवा गांव के पास अनियंत्रित हो गई और दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद अरुण गुप्ता के मकान की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कुड़ी गांव निवासी सद्दाम हुसैन (30), मुलायम यादव (28), विशाल विश्वकर्मा (20) और मुबारक अली (27) घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ। विशाल विश्वकर्मा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.