Basti News: बस्ती में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
बस्ती, सितम्बर 24 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।सोनहा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय (30) पुत्र वेद प्रकाश उपाध्याय बुधवार रात किसी काम से बाइक से सोनहा बाजार गए थे। रात में घर लौटते समय महनुआ गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.