Basti News: बस्ती में अक्तूबर के पहले सप्ताह में कोहरे की दस्तक
बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार सुबह जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। आसमान में धुंध छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सिहरन महसूस हुई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे ठंड से सिहरते नजर आए, जबकि बुजुर्ग घरों में दुबके रहे। सुबह के समय सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। अयोघ्या-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर कोहरा छाए रहने से सुबह आवागमन करने वालों को बदले मौसम का अहसास हुआ। नदी के आसपास बसे गांवों में कोहरे का असर अधिक दिखाई दिया। छावनी और अमोढ़ा क्षेत्र में सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही। यह भी पढ़ें- UP Weather: मौसम का बदला मिजाज, अंबेडकरनगर में धुंध और कोहरा, पश्चिम यूपी में भी बारिश के आसार सुबह की ठंडक और धुंध के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.