बस्ती, नवम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थाना क्षेत्र के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव में रविवार रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी पर आजाद समाज पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। भारत मुक्ति मोर्चा के आरके आरतियन ने कहा कि जिले में बाबा साहेब की प्रतिमाओं को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

प्रतिमा स्थापना और सुरक्षा की मांग उन्होंने खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने और दोषि...