बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बरसात व आंधी से अभी तक जनपद में राहत नहीं मिल पाई है। बस्ती-मुण्डेरवा मार्ग पर पेड़ गिरा है। इसके चलते यह रोड बाधित है। अब बस्ती से मुंडेरवा या गोरखपुर की तरफ जा रहे वाहनों को डायवर्ट होकर जाना पड़ रहा है। बस्ती से मुंडेरवा की तरफ जाने वाले वाहन पटेल चौक से हाईवे पकड़ कर जा रहे हैं। इसके चलते वाहनों को करीब आठ किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। यदि भूल से कोई वाहन मुण्डेरवा की तरफ जा रहा है तो उसे रास्ते लौट कर बस्ती आकर फिर से हाईवे पकड़ना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Basti News: तीन दिन की बारिश-आंधी ने बिगाड़ी जिंदगी की रफ्तार शहर के कई इलाके में अभी भी बिजली की आपूर्ति बाधित है। बेलवाडांडी, गड़गोड़िया, महरीखांवा, रामेश्वरपुरी व पुरानी बस्ती के कई इलाके में दूसरे दिन भी बिजली की आपूर्त...