Basti News: बस्ती के सल्टौआ क्षेत्र में 80 घंटे से फुंका ट्रांसफॉर्मर, उपभोक्ता परेशान
बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र के जोगिया जुड़ीकुइंया गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंकने से पिछले करीब 80 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे गांव के लगभग 75 उपभोक्ता और एक राजकीय नलकूप प्रभावित हैं। लगातार बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अधिक लोड के कारण जल गया। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना और लिखित शिकायत विद्युत उपकेंद्र बघौड़ी के अधिकारियों को दी गई, लेकिन 80 घंटे बीतने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। पेयजल, सिंचाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राजकीय नलकूप बंद होने से किसानों को भी परेशानी का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.