बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। नगर बाजार कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में बीती रात करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई। एटीएम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। नगर बाजार पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना बैंक और एटीएम के जिम्मेदार अधिकारियों को दे दी गई है। उनके मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद ही आग से हुए नुकसान का आकलन हो सकेगा। फिलहाल एटीएम में कितने रुपये का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...