Basti News: बस्ती: ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 20 घरों की बिजली गुल
बस्ती, सितम्बर 20 -- Basti News: बस्ती। थाना नगर क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट कठार जंगल में रंजीत राजभर पुत्र मुकेश के घर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 20 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के कई परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बिजली न होने से ग्रामीणों को घरेलू कामकाज के साथ ही बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे गर्मी और रोजमर्रा के कार्यों को लेकर लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.