Basti News: बरसात में नहरों के ओवरफ्लो व रिसाव पर नजर रखें अधिकारी
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक हुई। अध्यक्षता सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में संचालित नहरों में उफान की स्थिति बन रही है। ऐसे में नहरों में पानी के रिसाव और अवैध कट की घटनाओं को तत्काल बंद कराया जाए। उपाध्यक्ष ने सरयू नहर खंड-चार के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सभी खंडों के अभियंता अपने-अपने क्षेत्र की नहरों की सतर्कता से निगरानी करें। नोडल अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन ने बताया कि सरयू नहर खंड-चार के अंतर्गत संतकबीरनगर में 1050 क्यूसेक और बस्ती में 430 क्यूसेक पानी पहुंचाया गया है। नहर की कुल 93 टेल पर पानी उपलब्ध है। रुधौली विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य ने सूरतगढ़ और शुमाली माइनर में पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.